Bhai, resignation देने के बाद सबसे common सवाल यही होता है कि FNF का पैसा कब मिलेगा।
HR को भी employee बोलता है: “Mera FNF जल्दी कर दो, मेरी EMI है / किसी reason की urgency है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि कई employees को FNF का पैसा 2-3 महीने बाद मिलता है, यानी उन्हें 2-3 महीने तक wait करना पड़ता है।
आज के इस टॉपिक में हम कवर करने वाले हैं:
• FNF होता क्या है
• FNF लेट क्यों होता है
• Company rules vs Employee rights
Full & Final Settlement (FNF) क्या होता है?
जब एम्प्लॉयी कंपनी से सेपरेट होता है तो चाहे वो separation resignation, retirement या death हो, तो employer उसके सारे dues क्लियर करती है और जितने दिन काम किया उस महीने में उसका calculation करके उसकी hold salary और अन्य चीज़ें जैसे Gratuity और Leave Encashment सब पे करती है और अगर कुछ recovery हो तो वो भी FNF में consider करके process करती है।
- एम्प्लॉयी के सारे dues क्लियर करती है
- Last working day के बाद final payment release करती है

FNF में कौन-कौन से components होते हैं?
FNF amount सिर्फ last month salary नहीं होता। इसमें include होते हैं:
- Salary till Last Working Day – हम उसके respective month की salary calculate करते हैं Last working day तक और pay करते हैं। और अगर उसकी previous month की salary hold हुई होगी तो वो भी हम pay करते हैं।
- Leave Encashment – जो भी उसका Earned leave या Privilege leave (PL) बचा हुआ है, उसको calculate करके FNF के साथ pay करते हैं।
- Bonus / Incentive – अगर कुछ payable amount है performance bonus या कोई incentive, तो वो भी company pay करती है। और अगर statutory bonus में employee fall करता है, तो उसे statutory bonus भी pay किया जाता है।
- Gratuity – Employee अगर full-time है और 5 साल complete कर चुका है, तो उसे gratuity pay की जाती है। अगर fixed time या contractual employee है और 1 साल का period complete किया है, तो उसे भी pay किया जाता है।
- Deductions / Recovery – अगर employee का कोई office loan चल रहा है तो उसका balance loan FNF में recover किया जाएगा। कोई company asset damage हुआ है, या employee ने notice period serve नहीं किया, तो उसका balance day भी recovery में include होता है।
FNF पैसा Late क्यों मिलता है Reason?
FNF का पैसा delay मिलने के बहुत सारे reasons हो सकते हैं। इसमें से कुछ common reasons जो mostly होते हैं, वो हैं:
- Manager / Department approval pending
अगर employee के reporting manager ने clearance नहीं दिया, तो HR clearance form की formalities पूरी नहीं कर पाते और FNF में delay होता है।
कभी-कभी handover सही तरीके से नहीं हो पाता, तो इस case में भी FNF को hold करके रखा जाता है। - Asset clearance delay
अगर कोई asset damage हुआ है, तो उसका reason clarify करने में delay होता है, चाहे recovery employee के through हो या company waive करे।
उसी तरह admin department से भी कभी-कभी salary clearance delay मिलता है। - Leave balance verification
कभी-कभी कुछ confusion की वजह से employee का correct leave balance नहीं मिल पाता, जिससे भी delay हो जाता है। - Payroll cycle dependency
हर company अपना standard payroll cycle follow करती है। अगर FNF किसी month में cycle complete नहीं होती, तो उसे next month में consider किया जाता है। यह भी FNF delay का एक reason है। - Recovery calculation
Employee के कुछ recoveries होते हैं, जैसे salary adjustment, notice period आदि, जिन पर clearance लेने में time लग जाता है।
FNF कितने दिन में मिलना चाहिए?
HR आपको expected date बता देते हैं। आमतौर पर FNF 30-45 दिन में clear हो जाना चाहिए। कुछ companies में 60 दिन भी लगते हैं।
नए Code of Wages के अनुसार, FNF 48 hours में clear करना होगा।
अगर FNF लेट हो रहा है तो एम्प्लॉयी क्या करे?
अगर आपके FNF में delay हो रहा है तो:
- HR / Payroll को एक simple politely mail लिखें, asking कि मेरा FNF कब तक होगा।
- अपने Reporting manager को CC में रखें अगर आप mail कर रहे हैं तो।
- अपने manager से भी update लेते रहें।