भारत में Overtime कैसे Calculate करें?

क्या आप एक HR प्रोफेशनल हैं जो यह समझना चाहते हैं कि भारत में ओवरटाइम कैसे calculate होता है? या फिर आप एक employee हैं जिसे समझ नहीं आ रहा कि आपको overtime का सही पैसा क्यों नहीं मिला?

यहाँ हम सरल हिन्दी भाषा में बताएँगे कि overtime का सही formula क्या है, कौन-कौन eligible होता है और इसे calculate कैसे किया जाता है ।

ओवरटाइम क्या होता है?

Overtime यानी कि जब कोई कर्मचारी अपने निर्धारित working hours से ज़्यादा काम करता है – तो उस extra समय का भुगतान double rate से किया जाता है।

Factories Act, 1948 के अनुसार: अगर कोई कर्मचारी 9 घंटे प्रतिदिन या 48 घंटे प्रतसप्ताह से अधिक काम करता है, तो उसे overtime pay मिलना चाहिए।

ओवरटाइम से जुड़े मुख्य Labour Laws

कौन-कौन Overtime के लिए Eligible है?

Eligible Employees:

  • Workmen, helper, technician आदि
  • जिनका कार्य nature managerial या supervisory नहीं है
  • Attendance proper होनी चाहिए

Not Eligible:

  • Manager, Supervisor, या ₹21,000 से ऊपर वेतन पाने वाले कर्मचारी
  • जिनके contract में overtime का ज़िक्र नहीं

ओवरटाइम कैसे calculate करें?

Overtime Pay = [(Basic + DA) ÷ 26 ÷ 8] × 2 × OT Hours

Basic + DA = बेसिक सैलरी + महंगाई भत्ता

26 = महीने के औसत काम के दिन

8 = रोज़ के काम के घंटे

2 = Double rate

OT Hours = ओवरटाइम के घंटे

उदाहरण: मान लीजिए किसी कर्मचारी की Basic + DA = ₹13,000
और उसने 10 घंटे ओवरटाइम किया है।

Step 1: ₹13,000 ÷ 26 = ₹500 (प्रति दिन)
Step 2: ₹500 ÷ 8 = ₹62.5 (प्रति घंटा)
Step 3: ₹62.5 × 2 × 10 = ₹1,250 (Total OT Pay)

उसे ₹1,250 का ओवरटाइम वेतन मिलेगा।

ओवरटाइम रिकॉर्ड कैसे रखें

हर OT entry में निम्न जानकारी होनी चाहिए:

  • कर्मचारी का नाम
  • कार्य की तिथि
  • कुल काम के घंटे
  • ओवरटाइम के घंटे
  • ओवरटाइम दर
  • Supervisor का हस्ताक्षर

Common Mistakes जो Payroll टीम करती है

  • OT कैलकुलेशन में पूरा Gross शामिल करना
  • Attendance log ठीक से maintain न करना
  • OT को fixed allowance बना देना
  • Salary slip में OT show न करना

ओवरटाइम का भुगतान कब करना चाहिए?

ओवरटाइम का भुगतान उसी महीने की salary के साथ करना अनिवार्य है। अगर delay हुआ, तो Payment of Wages Act के तहत penalty लग सकती है।

FAQ

Q1. क्या Manager को OT मिलता है?
➤ नहीं, सिर्फ workmen को OT मिलता है।

Q2. क्या छुट्टी के दिन काम करने पर OT मिलता है?
➤ हाँ, यदि उस दिन के बदले छुट्टी नहीं दी गई।

Q3. क्या OT taxable होता है?
➤ हाँ, ओवरटाइम की income पूरी तरह taxable है।

Q4. क्या OT के बदले Compensatory Off दे सकते हैं?
➤ employee की सहमति से, और कुछ राज्यों में allowed है।

About the Author

6 thoughts on “भारत में Overtime कैसे Calculate करें?

  1. 874735 566232Hello! I just now would pick to supply a enormous thumbs up with the great details you can have here within this post. I will likely be coming back to your weblog internet site for additional soon. 306265

  2. 210363 871828Thank you, Ive just been searching for data about this subject for a whilst and yours could be the greatest Ive discovered till now. But, what in regards towards the conclusion? Are you sure concerning the supply? 697353

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these